प्रदेश की जनता भाजपा-कांग्रेस को नहीं अपितु रिवाज बदलेगी – अमन धवन।

--Advertisement--

Image

कहा, दोनों दलों ने सत्तासीन होने के लिए बारियां–

कोटला – स्वयंम

हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा का ओवर कांफिडेंस ही उनको ले डूबेगा तथा कांग्रेस व भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह बात आम आदमी पार्टी विस क्षेत्र ज्वाली के संगठन मंत्री अमन धवन ने कोटला में कही।

अमन धवन ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा का अब पांच-पांच साल सत्तासीन होने का रिवाज खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस-भाजपा को नहीं अपितु रिवाज को बदलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार चरमसीमा पर है। लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गैस सिलेंडर 1100 रुपए से उपर पहुंच गया है, आम आदमी की सब्जी आलू-प्याज के दाम भी आसमान को छू रहे हैं।

विभागों में रिक्त पदों को ठेकेदारी प्रथा से भरकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस सगी बहनें हैं जोकि एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलती हैं।

उन्होंने कहा कि विधायकों-मंत्रियों ने अपनी तनख्वाह बढ़ा ली, खुद को पेंशन लगवा ली जबकि कर्मचारियों की पेंशन को बन्द कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को मॉडल बनाया है तथा पंजाब को भी मॉडल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी आप की सरकार बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...