युवा भाजपा नेता डॉ सुकृत सागर देहरा विधानसभा में लगाएंगे 1000 पीपल के पेड़

--Advertisement--

Image

हरिपुर – शिव गुलेरिया

पीपल के पेड़ का महत्व किसी से छुपा नही है फिर चाहे बात वैज्ञानिक महत्व की हो या धार्मिक महत्व की. इसी महत्व को समझते हुए देहरा भाजपा के युवा नेता डॉ सुकृत सागर लोगों के साथ पूरी देहरा विधानसभा क्षेत्र के 100 बूथों पर एक हज़ार पीपल के पेड़ लगाएंगे.

इसकी शुरुआत डॉ सुकृत सागर ने आज हरिपुर के गौवर्धन धारी मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ हवन करके की है. इस मौके पर डॉ सुकृत ने कहा की सनातन धर्म व हिन्दू जीवन पद्धति में पीपल का बहुत बड़ा महत्व है. हम किसी भी कार्य का शुभारंभ पीपल के पत्तों को लगा कर ही करते है.

उन्होंने कहा कि हमारे संस्कारों व हमारे धर्म में पीपल के पेड़ को भगवान ब्रम्हा जी का रूप माना गया है लेकिन कभी कभी किसी कारणवश हमे पीपल की टहनियाँ काटनी पड़ती है. जिससे पीपल के पेड़ और हिन्दू आस्था को नुकसान पहुंचता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए बतौर प्राश्चित आज हमने हवन करबाया है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों देहरा विधानसभा क्षेत्र में एक नेता के द्वारा तथा नेता की शह पर तीन पीपल के पेड़ कटबाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था.

अब कुछ लोग भाजपा युवा नेता की इस पहल को पीपल के पेड़ कटबाने बाले वाकया से जोड़ रहे है लेकिन पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर डॉ सुकृत ने इस बात को नकार दिया. उन्होंने कहा कि उस बात से हमारी इस मुहिम का कोई लेना देना नही है.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ग्राम केंद्र प्रमुख संदीप शर्मा, व्यपार मंडल हरिपुर के अध्यक्ष अतुल महाजन, व्यपार मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकुश वशिष्ठ, भाजपा मंडल सचिव प्रवीण कुमार, अनुसूचित मोर्चा की मंडल उपाध्यक्षा गूगली देवी, एन जी ओ प्रकोष्ठ के मण्डलध्यक्षा विजेंदर गुलेरिया, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सीताराम, ग्राम केंद्र प्रमुख सुदर्शन, कर्नेल, बूथ अध्यक्ष बिहारी लाल, दिनेश ठाकुर, नीरेंद्र रैना, बी एल संधू, हरदेव राणा, मेहर सिंह, के अलाबा दिनेश सिहोता, अनूप सिंह, आनंद शर्मा, अरविंद शर्मा, सनक मेहरा, बलदेव, पवन धीमान, संजीव सिंह, आदर्श सूद आदि मजूद रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...