हिमाचल के शक्तिपीठों में नतमस्‍तक हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, श्रीलंका में शांति के लिए बगलामुखी में करवाएंगी हवन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों हिमाचल के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने के लिए गुप्त रूप से पहुंची है।

इस दौरान वह आज बगलामुखी मंदिर के बाद ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा दर्शन करने के लिए पहुंची। यहां मंदिर की परिक्रमा की और कुछ देर रुकने के बाद ज्वालाजी माता मंदिर में मां की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने के लिए रवाना हुईं।

जैकलीन फर्नांडिस इसके बाद चिंतपूर्णी माता मंदिर में पूजा करेंगी व रात काे माता बगलामुखी में विशेष हवन करेंगी। जैकलीन यह पूजा व हवन श्रीलंका में पैदा हुए संकट से उभरने के लिए कर रही हैं। जैकलीन ने शक्तिपीठों में जाकर प्रार्थना की है कि श्रीलंका में जो हालात बन गए हैं, उनसे देश जल्‍द पार पाए।

उनके प्रशंसकों को इस बात की खबर मिलने पर वह भी उनसे मिलने के लिए बृजेश्वरी मंदिर पहुंचे। लेकिन, जैकलीन ने किसी से भी मिलने से साफ इनकार कर दिया। जिससे कि मिलने आए प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी।

बृजेश्वरी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रामप्रसाद शर्मा ने जैकलिन फर्नांडीस को बृजेश्वरी मंदिर में पूजा करवाई उसके बाद मंदिर की परिक्रमा करवाने के बाद मंदिर के रिकॉर्ड रजिस्टर पर भी उनकी मौजूदगी दर्ज करवाई।

अभिनेत्री के साथ मौजूद टीम व मंदिर पुजारियों ने बताया कि वह श्रीलंका में पैदा हुए संकट लेकर चिंतित हैं व इसीलिए पूजा करवा रही हैं।

बताया यह जा रहा है कि फर्नांडिस मां वैष्णों देवी के दरबार में पूजा अर्चना करके जम्मू से हिमाचल पहुंची हैं। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा मैक्लोडगंज पहुंची और आज सुबह ही उन्होंने चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी पूजा अर्चना की है। उनकी सभी शक्तीपीठों में दर्शन करने की योजना है।

अंत में जैकलीन फर्नांडिस को मंदिर के पुजारियों द्वारा मंदिर की छायावृति भेंट की गई। इस दौरान जैकलिन फर्नांडीस पत्रकारों की नजरो से भी बचती नजर आई। जैकलिन फर्नांडीस धर्मशाला के हयात रेजीडेंसी में ठहरी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...