हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कोरोना बंदिशों समेत इन फैसलों पर लगेगी मुहर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को होगी। इसमें कोरोना बंदिशों पर फैसला हो सकता है। प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है।

एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती के बारे में भी निर्णय हो सकता है कि इसे राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से करना है या फिर काउंसलिंग के आधार पर किया जाना है।

कैबिनेट की इस बैठक में राज्य में कई संस्थानों को स्तरोन्नत करने का मामला भी जा सकता है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की यह बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे बुलाई गई है।

सीएम जयराम ठाकुर की बजट घोषणाओं को भी कैबिनेट की इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

राज्य विधानसभा चुनाव के महज ढाई-तीन महीने ही बचे हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अधिकतर घोषणाओं को लागू करने की भी बाध्यता बनी हुई है।

विभागों को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। कैबिनेट की इस बैठक में मानसून सत्र की तिथियों पर भी चर्चा हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत पर बवाल, SP से बोलीं मां- बेटे के साथ हुई थी लड़ाई; बदला गया था सेल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित जिला कारागार में...