खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई पर खनन माफिया में मचा हड़कंप

--Advertisement--

Image

कोटला – ब्यूरो

वीरवार को पुलिस विभाग कोटला, कानिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग कोटला (सिद्धार्था नहर) व पटवारी तथा खनन विभाग नूरपुर की टीम ने संयुक्त रूप से अनूही, व वग्गा के पास स्थित सिद्धार्था नहर के साथ लगते क्षेत्र का संयुक्त मौका निरीक्षण किया गया।

सिद्धार्था नहर के किनारे पर लघु खनिज रेत व बजरी के अवैध भण्डारित ढेर पाए गए जिन्हें मौका दौरान पुनः देहर खड्ड में मिला दिया गया। उन्होंने सूचित किया है कि इस क्षेत्र में अवैध खनन / दुलान से सम्बन्धित शिकायतें विभाग को आ रही थी, उसके सम्बन्ध मे रिपोर्ट संदर्भ में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आगामी व आवश्यक कार्यवाही हेतू प्रषित है।

इस मौके पर खनन अधिकारी नूरपुर कुलभूषण शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में हो रहे खनन की शिकायतें उन्हें मिल रही थी। और पुलिस विभाग और खनन विभाग ने मिलकर कार्रवाई करते हुए रेत के लगे ढेरों को देहर खड्ड मैं वापिस गिराया।

उन्होंने कहा कि खनन माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग निरंतर अवैध खनन पर नजऱ रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध विभाग सख्त कार्रवाई जारी रखेगा क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा और माइनिंग इंस्पेक्टर भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...