केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत के सौजन्य से खेल मैदान बाउंड्री व पानी टैंक का निर्माण कार्य शुरू

--Advertisement--

Image

नलेटी – आशीष कुमार 

केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में जिला आयुक्त , कांगड़ा के द्वारा विद्यालय में खेल मैदान को समतली करण का कार्य ग्राम पंचायत नलेटी के माध्यम से करवाया जा रहा है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत नलेटी के द्वारा जल संरक्षण के तहत वाटर टैंक का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का सहयोग हमारे लिए अमूल्य है। इसके लिए हम जिला आयुक्त कांगडा का शुक्रिया अदा करते है।

खेल मैदान के समतली करण से बच्चों को खेलने के लिए उपयुक्त मैदान मिल सकेगा।

ग्राम पंचायत नलेटी के प्रधान अंकुश शर्मा का भी धन्यवाद देती हूं कि उनके सहयोग से विद्यालय में जल संरक्षण हेतु वाटर टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है।

वाटर टैंक के निर्माण से विद्यालय में जल की पर्याप्त पूर्ति संभव हो सकेगी और गर्मियों के मौसम में पानी की पर्याप्त मात्रा संरक्षित रह सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...