मलबे के ढेर में जिगर के टुकड़े की तलाश, जिस कमरे में ठहरा था कांगड़ा का राहुल उसका भी नहीं नामोनिशान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित मण‍िकर्ण में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में कांगड़ा का युवक भी लापता है। मणिकर्ण के चोझ में बादल फटने के बाद आई बाढ़ कांगड़ा का राहुल भी बह गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

युवक के स्‍वजन मणिकर्ण के चोझ गांव में पहुंच गए हैं। परिवार के सदस्‍य मलबे के ढेर बहती तेज धारा को देखकर विलख रहे हैं। 24 वर्षीय राहुल चौधरी पुत्र रमाकांत निवासी वार्ड पांच, शर्मा गली कांगड़ा का रहने वाला है।

राहुल चौधरी चार माह पहले ही कांगड़ा से मणिकर्ण के चोझ गांव में स्थित रिवर स्टोन कॉटेज में कार्य के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है रात को आई बाढ़ में वह बह गया।

दरअसल जिस कमरे में राहुल चौधरी ठहरा था, उस कमरे में बाढ़ का मलबा आने से राहुल व उसका साथी लापता हो गया। वीरवार को राहुल चौधरी के स्वजन मणिकर्ण के चोझ गांव पहुंचे। उनके साथ नगर परिषद कांगड़ा वार्ड के पार्षद सौरभ चौधरी भी गए हैं।

सौरभ चौधरी ने बताया राहुल का अभी तक कुछ पता नहीं चला है और जिस स्थान पर राहुल का कमरा था उस स्थान पर इस समय मलबे का भारी ढेर लगा हुआ है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

यहां पर सर्च अभियान चला रहे हैं पर कोई सुराग नहीं लग रहा है, चारों तरफ मलबा ही मलबा बिखरा है और कुछ भी निशान बाकी किसी चीज का नहीं मिल रहा है।

उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि राहुल सही सलामत मिल जाए। स्वजन इस वक्त गहरे सदमे में हैं। बार-बार मां बज्रेश्वरी से बेटे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...