राजगढ़ में दूसरी सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरा टेंपो, एक व्‍यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में बुधवार रात को एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे चुरवाधार-पीड़ग मार्ग पर चुरवाधार के समीप एक टेंपो (छोटा हाथी) नंबर एचपी 16-5181 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह छोटा हाथी पीड़ग मार्ग से राजगढ़ मार्ग पर चुरवाधर में खड़ी कार पर आ गिरा।

इस हादसे में 38 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा पुत्र कृष्णदत्त शर्मा ग्राम नेहरपाब डाकघर चुरवाधर तहसील राजगढ़ सवार था। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे स्थानीय लोगों द्वारा गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया तथा ईलाज के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। जहां पर अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। वीरवार सुबह अस्पताल में डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए स्‍वजनों को सौंप दिया है।

उधर राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने टेंपो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...