कोविड पॉजिटिव मामलों में हो रही वृद्वि, नियमों का करें पालन: डीसी कांगडा

--Advertisement--

Image

कांगडा जिला में छह दिन में कोविड के 239 नए मामले

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है तथा सर्दी खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि  वर्तमान में जिला काँगड़ा में कोविड 19 के नये मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है, उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में 93 नये मामले, मई माह में 86 तथा जून माह में 426 नए मामले कोविड के उजागर हुए हैं जबकि जुलाई माह में छह दिनों में 239 कोविड के नए मामले जिला कांगड़ा उजागर हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में कोविड पाजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत,मई माह में 0.8 प्रतिशत जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है इसी तरह से जुलाई माह में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 6 प्रतिशत से भी उपर है

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है इसके साथ ही खांसी बुखार जुकाम होने पर तुरंत आइसोलेट करें व जाँच करवाये, ताकि इस संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड के संक्रमण से आम जनमानस को बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी आरंभ किया है तथा जिन लोगों की अभी तक वैक्सीन की कोई भी डोज छूटी है तो वे कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्वास्थ्य विभाग विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि जिला में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को फिर से जागरूक करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...