घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, अचानक हो गया ये हादसा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी क्षेत्र के सिंगाधार के गांव कुंदी में एक महिला घर की छत से गिरने के चलते घायल हो गई। जानकारी के अनुसार अंजु पत्नी विजय कुमार निवासी गांव कुंदी बुधवार सुबह कपड़े धोने के बाद उन्हें सूखने डालने के लिए छत पर गई थी।

इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत नीचे गिर गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन महिला को बेसुध अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी ले आए, जहां चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार देने उपरांत पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर कर दिया।

उधर, तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर ने बताया कि छत से गिरने के चलते महिला के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रशासन नियम के तहत प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...