दलाईलामा ने मनाया 87वां जन्मदिन, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे भी पहुंचे

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने आज मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में अपना 87वां जन्मदिन तिब्बती रीति-रिवाज के साथ मनाया। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने भी जन्मदिन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

इससे पहले उनका धर्मशाला जाने का कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे नहीं जा सके। कोरोना महामारी और दलाईलामा की बढ़ती उम्र के चलते निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे सहित चुनिंदा लोग ही कार्यक्रम में भाग ले सके।

कोरोना महामारी के चलते दलाईलामा दो वर्षों के बाद अपना जन्मदिन लोगों संग मना रहे हैं। इससे पहले कोरोना काल में करीब दो साल तक अपने आवास पर ही रहे। इस दौरान लोगों से मिलना-जुलना भी बंद रहा।

मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने बताया कि दलाईलामा ने 86 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। हमें खुशी है कि वह अभी बिल्कुल स्वस्थ हैं।

सूबे के मुखिया सीएम जयराम ठाकुर ने इस दौरान दलाई लामा से फोन के जरिये बात की. साथ ही कहा कि वह काफी खुश थे जब उन्होंने, उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही उत्साहित होकर कहा कि उन्हें हिमाचल में रहने का मौका मिला है, इसके लिए वह हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार के आभारी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

मैंने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से फोन पर बातचीत की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...