ब्यास नदी में गिरी कार, दो युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू के साथ लगते बबेली स्थित ब्यास नदी में एक कार गिर गई है। हादसे में दो युवक लापता हो गए हैं। कार मंगलवार देर रात को ब्यास नदी में गिरी है जबकि कार का चालक गंभीर रूप से घायल है। कार मंडी से मनाली की तरफ जा रही थी।

प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आईटीबीपी की टीम बुलाई गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूरे प्रदेश में देर रात से भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले ऊफान पर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में बिजली, संचार और संबंधित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है।

ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें। राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...