माँ बेटा करते थे नशीली गोलियों का व्यापार, पुलिस ने धर दबोचा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल की सीमा से सटे थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब उन्होंने यह माँ बेटे से 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद करने के बाद मामला दर्ज किया गया.

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया के गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पता चला के कोई व्यक्ति प्रतिबंधित गोलियों का व्यापार करता है इसके लिए उन्होने गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब चौक में विशेष तौर पर नाकाबंदी करवा दी गई.

ए एस आई सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की हुई थी,इस दौरान रूपनगर की तरफ से एक लाल रंग की कार आयी जब पुलिस पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह घबराकर पीछे मुडने लगे संदिग्ध होने पर उनकी तलाशी ली गई तो गाड़ी के डैशबोर्ड में 1200 मोमोलिट की प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए माँ बेटे पर एन डी पी एस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर दिया गया,आरोपित की पहचान अभिषेक कलौतरा पुत्र स्व सरवन कुमार तथा औरत की पहचान राधिका पत्नीपत्नी ने श्रवण सिंह श्रवण कुमार निवासी सिंहपुरा थाना लंबागांव जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)के रूप में हुई है.

दोनों आरोपित माँ बेटे को कल बुधवार माननीय अदालत श्री आनंदपुर साहिब में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा जिससे यह पता चल सके ये इन प्रतिबंधित गोलियों को किस स्थान पर बेचने के लिए जा रहे.

थाना प्रभारी ने बताया के राधिका पर फ़िलहाल कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है जब के अभिषेक के ऊपर चरस का मामला दर्ज़ है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...