विश्वविद्यालय-कॉलेज शिक्षकों को यूजीसी पे स्केल, पटेल विवि के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री का ऐलान

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शिक्षकों को लंबित यूजीसी पे स्केल देने का ऐलान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया है। हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस सौगात का ऐलान किया है।

मंगलवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कैंपस का लोकार्पण करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने देवसदन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि एक महीने में संशोधित यूजीसी पे स्केल को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक लंबे समय से यूजीसी पे स्केल की मांग कर रहे थे। सरकार आर्थिक तंगी में जरूर है, लेकिन जिसका जो हक है, वो उसे मिलेगा।

वहीं इससे पहले हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के रूप में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी में किया।

उन्होंने विधिवत रूप से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के कैंपस का उदघाटन करने के साथ ही यूनिवर्सिटी के भवन का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब भी दूसरे विश्व विद्यालय स्थापित हो गया है और यह सबके लिए और विशेष मंडी के लिए खुशी की बात है।

उन्होंने कहा प्रदेश में शिमला विश्व विद्यालय के बाद मंडी कालेज ही सबसे बड़ा कैंपस रहा है। यहां 6 हजार से अधिक छात्राएं-छात्र  शिक्षा ग्रहण करते हैं। शिमला विश्वविद्यालय पर पूरे प्रदेश का बोझ है और इस नाते प्रदेश में दूसरे विश्व विद्यालय की जरूरत महसूस की जा रही थी।

इसीलिए प्रदेश सरकार ने पहले मंडी में कलस्टर यूनिवर्सिटी की शुरूआत की और अब हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्व विद्यालय के रूप में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की यहां स्थापना कर शुरूआत की गई है।

विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर डी डी शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अधीन मंडी समेत 5 जिलों के 137 कॉलेज आएंगे। इनमें मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल.स्पीति और कुल्लू जिले के कॉलेज शामिल हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल विश्व विद्यालय को द्रंग विस के बासाधार में बसाया जाएगा। तीन चार जगहों पर भूमि देखने के बाद सरकार ने बासाधार की जगह को उपलब्ध पाया है। यहां एक साथ पर्याप्त जगह मौजूद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...