बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 30 जून से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रे

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 30 जून से गुप्त नवरात्रे शुरू होने जा रहे हैं। वरिष्ठ पुजारी एवं मंदिर न्यास के ट्रस्टी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले गुप्त नवरात्रे 30 जून से शुरू हो रहे हैं।

इन नवरात्रों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा इत्यादि प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार आकर हाजिरी लगाते हैं। इसके पश्चात जुलाई माह में श्रावण की चौकियां शुरू हो जाएंगी।

इनमें पंजाब व हरियाणा इत्यादि प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर माता बज्रेश्वरी मंदिर में शीश नवाते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों से करोना काल में श्रद्धालु नहीं आ सके थे। अब पिछले 4-5 महीनों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता बज्रेश्वरी मंदिर आकर शीश नवा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...