अग्निपथ योजना के विरोध में एन.एस.यू.आई ने चम्बा शहर में किया धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए एन.एस.यू.आई संगठन चम्बा ने शहर में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने योजना को वापस करने तथा पुराने तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम ठाकुर ने बताया कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ खिलवाड़ करने की योजना है। युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं, जिनके साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना को जल्द वापस नहीं लिया गया तो संगठन अंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा, इसके लिए केंद्र सरकार की जिम्मेवारी होगी।

बीते 2 वर्ष से सेना में कई पद रिक्त चल रहे हैं, ऐसे में जिन युवाओं ने मैदानी परीक्षा को पास किया है तथा मैडीकल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उनके लिए लिखित परीक्षा करवाई जाए, ताकि युवाओं को रोजगार मिले।

मैदानी परीक्षा को पास कर चुके देश में कई ऐसे युवा हैं जिनकी सेना में अंतिम भर्ती थी, अब आयु अधिक होने के कारण वह आने वाली अग्निपथ योजना के तहत भर्ती में भाग नहीं ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...