जाम में फंसी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला सोलन से रिवालसर माथा टेकने जा रहे कार सवारों की जाम में फंसी कार को पीछे खड़े ट्रक ने टक्कर मार दी जिस कारण कार आगे खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं को चोटें लगी हैं।

पुलिस थाना सदर में दी अपनी शिकायत में स्वराज सिंह जिला सोलन निवासी ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ रिवालसर में माथा टेकने जा रहा था। जब उसकी कार घागस पुल से थोड़ा पीछे शिमला रोड पर पहुंची तो उसके पीछे आ रहे ट्रक ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

सड़क पर जाम लगा होने के कारण उसकी कार आगे खड़ी कार से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मां व पत्नी को चोटें आई हैं। स्वराज सिंह ने पुलिस को ट्रक का नंबर व चालक का नाम तथा पता भी बताया है। स्वराज सिंह ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हुआ है।

क्या कहते है अधिकारी

डी.एस.पी. मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश मुख्य आरक्षी जीवन सिंह द्वारा अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...