25 दिन से लापता 18 वर्षीय युवक, नदी किनारे मिले जूते और बाइक की टंकी, परिवार ने लगाई मदद को गुहार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शमशी में रहने वाला युवक 25 दिन से लापता है. गुमशुदगी के 25 दिन बीत जाने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. हालांकि, उसकी बाइक की टंकी और कुछ सामान पार्वती नदी के किनारे मिला है और इससे परिवार चिंतित है.

योगेश 31 मई को घर से दोपहर के समय बाइक लेकर निकला था और उसके बाद से लापता हो गया. घर वालों ने योगेश शर्मा की गुमशुदगी की की रिपोर्ट पुलिस थाना भुंतर में दर्ज करवाई है.

योगेश का घर ज्याला माता मंदिर शमशी, भुंतर में है. युवक के पिता राजेंद्र शर्मा ने बताया था कि छोटा बेटा योगेश शर्मा (18) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में 12वीं कक्षा में कॉमर्स का छात्र है.

उन्होंने बताया कि 31 मई 2022 की दोपहर योगेश बाइक लेकर घुमने चला गया था और फिर घर वापस नहीं आया. तब से उसका मोबाइल नंबर भी ऑफ है.

लापता युवक के भाई राजीव शर्मा ने बताया कि योगेश जिस बाइक में घर से लेकर निकला था, उसके कुछ पार्ट्स मणिकर्ण मार्ग पर चील मोड़ के पास पार्वती नदी की तरफ मिले. वहीं, एक जूता भी मिला है. उसके बाद हमने नदी किनारे खंगालना शुरू किए तो कुछ दिनों बाद झिड़ी में नदी किनारे दूसरे पांव का जूता भी मिला.

परिवार की मदद की गुहार

आशंका के आधार पर अब परिवार वाले वाले योगेश को नदी किनारे ढूंढ रहे हैं कि लड़का कहीं दुर्घटना का शिकार तो नहीं हो गया. क्योंकि, 2 दिन पहले उन्हें उसी बाइक की पेट्रोल टंकी भी छरोड़ नाला के पास नदी किनारे परिवार के सदस्य को मिली है. परिवार वालों ने सभी से निवेदन किया है कि लापता योगेश शर्मा के बारे में किसी को कोई भी सूचना मिले तो मोबाइल नंबर 8894067150 पर संपर्क कर सूचना दें.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...