मनाली में ट्रक के पिछले टायर के नीचे आया चंबा का 19 वर्षीय युवक, मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट सिटी मनाली में ट्रक ने 19 साल के युवक को रौंद दिया. घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, मनाली में बीएसएनल कार्यलय से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग की यह घटना है. गुरुवार सुबह सामान से लदा हुआ ट्रक बैक हो रहा था. इस दौरान राह चल रहा युवक इसकी चपेट में आ गया.

ट्रक के पिछले टायर के नीचे यह युवक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया और ट्रक चालक को उनके हवाले करने की मांग की.

डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घर वालों को सूचित किया गया है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्‍वजन को सौंप दिया जाएगा।

कौन था युवक

युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र संजू गांव छत्रिल तहसील भटियात जिला चंबा उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है. युवक मनाली में एक दुकान में काम करता था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...