दाह संस्कार से लौट रहे लोगों की सड़क पर पलटी कार, 10-12 सवारों में से 5 की हालत नाजुक

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी जनपद के उपमंडल सुंदरनगर में अलसु के समीप सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इसमें कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में 10 से 12 लोग सवार थे व 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सभी लोग श्मशान घाट में दाह संस्कार करने के बाद अपने घर गांव कोटलु और जावला लौट रहे थे।इसी दौरान अलसु के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से घायलों को तुरंत डेहर अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सुंदरनगर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने के कारण कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली...