हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, विजय कुमार होंगे प्राथमिक शिक्षा निदेशक

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के विशेष सचिव विजय कुमार को सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया है।

भाषा, कला व संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित का तबादला शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर किया गया है। वह भाषा, कला व संस्कृति विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

रोहड़ू में एसडीएम के पद पर कार्यरत सनी शर्मा का तबादला सिरमौर के राजगढ़ में इसी पद पर किया गया है। वहीं राजगढ़ से यादविंद्र पॉल का तबादला रोहड़ू में बतौर एसडीएम किया गया है।

उधर, प्रतिनियुक्ति से लौटे घनश्याम दास को सिरमौर में एसी टू डीसी के पद पर भेजा गया है। वह डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। हिमाचल के मुख्य सचिव ने दो अलग-अलग अधिसूचना में यह आदेश जारी किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...