चौधरी चंद्र कुमार बोले, कांग्रेस ही युवाओं- बेरोजगारों का समझती है दर्द

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने कोटला विश्राम गृह में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने 25 जून, 2022 को नगरोटा सूरियां में आयोजित होने वाली कांग्रेस पार्टी की बैठक के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांगड़ा जीतो, हिमाचल जीतो, इसी ध्येय पर कांग्रेस कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार की योजना अग्निनवीर जिसमें 19 वर्ष में भर्ती होकर 22 की आयु में सेवानिवृत्त होना भारत के युवा वर्ग के साथ घिनौना मजाक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इकलौती पार्टी है जो देश के युवाओं – बेरोजगारों का दर्द समझती है इसलिए ही कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी दिखती है । और इस समय देश मे महंगाई अपने चरम पर है, और हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं हिमाचल के मुख्यमंत्री इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर जिला कांगड़ा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ज्वाली अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, मेघराज, प्रकाश शास्त्री, अरूण थापा, तिलक राज, लितड़ू राम, कै रोशन लाल, करनैल सिंह , देसराज, लक्की मेहरा, गुरदयान सिंह, दिनेश कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...