हिमाचल : निजी बस में सवार नाबालिग युवक से 1.770 किलोग्राम चरस बरामद

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ जारी विशेष अभियान लगातार जारी है। इसके तहत मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगशन यूनिट टीम ने बुधवार को मंडी के बिंदराबणी में नाकाबंदी के दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिग से चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।

मामले में पुलिस द्वारा आरोपी नाबालिग से 1.770 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगामी जांच पुलिस थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई ललित कुमार द्वारा अमल में लाई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट टीम नाकाबंदी पर एनएच -21 चंडीगढ़-मनाली पर बिंदराबणी पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा मनाली से धर्मशाला जा रही एक प्राइवेट बस में चैकिंग के दौरान उसमें बैठे एक 16 वर्षीय नाबालिग की चैकिंग में उसके कब्जे से 1.770 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट के द्वारा एक नाबालिग आरोपी से 1.770 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...