वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

हिमखबर संवाददाता, नाहन – नरेश कुमार राधे

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को जिला सिरमौर की कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद अब 23 जून को नाहन कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि पर होने वाला जिलास्तरीय कार्यक्रम रद कर दिया गया है।

अब उसके स्थान पर 23 जून को पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें पांचों मंडलों के सभी संगठनों व सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

जिला सिरमौर कांग्रेस के संगठन प्रभारी गंगूराम मुसाफिर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि पर जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिसमें सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा इस दिन सभी मंडलों के पदाधिकारी अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल बांटेंगे। वहीं इस दौरान कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी जानेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंडलों में अपने स्तर पर बैठक भी आयोजित की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को प्रदेश में विकास दिवस के रूप में मनाने को कहा है। इसके अनुसार प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्येक मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

जिला सिरमौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम न कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मंडल में मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश का एकसमान विकास करवाया है। यही कारण है कि प्रदेश के लोग आज भी उनके किए गए कार्यो को याद करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...