वायु सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए 24 जून से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

भारतीय वायु सेना के लिए अग्निवीर भर्ती हेतु 24 जून से 5 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इस भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 24 जुलाई से आरंभ कर दी जाएगी।

एयरमैन सिलैक्शन सैंटर अंबाला कैंट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर जेके सिंह ने बताया कि अग्निवीर (वायु) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 24 जून सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।

भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी वायु सेना की वैबसाइट indianairforce.nic.in या careerindianairforce.cdac.in पर उपलब्ध करवा दी गई है जबकि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वैबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन किया जा सकता है।

विंग कमांडर जेके सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के समय आवेदक को 10वीं और 12वीं या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने होंगे तथा 250 रुपए की फीस जमा करवानी होगी।

कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि 29 दिसम्बर 1999 से लेकर 29 जून 2005 तक जन्मे अविवाहित पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। आवेदक गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए।

50 प्रतिशत अंकों के साथ 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक और 50 प्रतिशत अंकों के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास युवा भी इस भर्ती में अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

आवेदक की लंबाई कम से कम 152.5 सैंटीमीटर होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इंडियन एयरफोर्स की वैबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...