बेरोजगारी की आग में झुलसे युवाओं के घावों पर बीजेपी नेता अपने बयानों से नमक का कर रहे छिड़काब

--Advertisement--

Image

पिछले 8 साल से देश के युवा रोजगार मांग रहे हैं, मिली अग्नीपथ योजना . जो रोजगार के नाम पर 4 साल की कॉन्ट्रैक्ट जॉब. देश में बेरोज़गारी अपनी चरम सीमा पर, पिछले 8 साल से देश के युवा माँग रहे रोजगार लेकिन मिली रोजगार के नाम पर 4 साल की बिना पेंशन वाली कॉन्ट्रैक्ट जॉब वाली अग्निपथ योजना, भाजपा सरकार जल्द वापिस ले युवा विरोधी निर्णय नहीं तो आम आदमी पार्टी करेगी आंदोलन का रूख अख़्तियार

कांगड़ा – राजीव जसवाल

केंद्र की भाजपा सरकार दुआरा पूरे देश के बेरोज़गार नौजवानों पर ज़बरन लादी जा रही अग्निवीर योजना भारत में बेरोज़गारी की आग की लपटों को और हवा दे रही है, आज इस अग्निवीर योजना का विरोध वीरभूमि हिमाचल के साथ – साथ पूरे भारत में हो रहा है।

यह बात आम आदमी पार्टी प्रवक्ता पंकज पंडित ने काँगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। हिमाचल में बेरोज़गारों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए पंकज पंडित ने बताया कि सरकारी आँकड़ों के अनुसार हिमाचल में पंजीकृत बेरोज़गारों की कुल संख्या 8,49,701 है जिनमें 76241 पोस्ट ग्रेजुएटस , 136457 ग्रेजुएटस , दसवीं पास 600454, अंडर मेट्रिक 30319 तथा 6230 अशिक्षित हैं।

अगर सेना में कार्यरत हिमाचली जवानों का आँकड़ा देखें तो उनकी कुल संख्या 51468 है जिसमें 46960 जवान थल सेना में, 2340 जवान वाय सेना में तथा 2168 जवान नौ सेना में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। जबकि 50000 जवान पैरा मिल्ट्री फ़ोर्सेज में कार्यरत हैं और तीन सेनाओं में अपनी सेवाएँ दे चुके पूर्व हिमाचली सैनिकों के आँकड़े पर ग़ौर करें तो उनकी कुल संख्या 122607 है।

देश की रक्षा में युद्द के समय अपना सुहाग खो चुकी 922 हिमाचली महिलाएँ हैं। इसके अलावा 36900 हिमाचल की महिलाएँ विधवा पेंशन लेती हैं और केंद्र की भाजपा सरकार दुआरा देश पर ज़बरदस्ती थोपी जा रही। इस अग्निवीर योजना में चार वर्ष की सेवा के बाद पेंशन जैसा कोई प्रावधान नहीं है जबकि मंत्री -विधायकों की ख़ुद के पेंशन -भत्ते सरकार की सेना के प्रति भेदभाव वाली मंशा को स्पष्ट करते हैं।

ऐसे में बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं?

हम अग्नि वीरों को बीजेपी दफ्तर में सुरक्षा गार्ड लगाएंगे और बीजेपी के केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी कहते हैं कि हम अग्निवीरों को नाई- धोबी की नौकरी देंगे भाजपा नेताओं के ऐसे ब्यान सैनिकों का अपमान तथा अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि मोदी सरकार वन रैंक वन पैंशन के नारे के साथ सत्ता में आयी थी लेकिन आज नो रैंक-नो पैंशन लागू कर दिया है।

पंकज पंडित ने चिंता जताते हुए बताया कि भारतीय सेना में कुल लगभग 14 लाख सैनिक हैं. लेकिन नई भर्ती प्रक्रिया अगर लागू होती है तो 15 वर्ष बाद यह संख्या 4-5 लाख रह जाएगी जोकि देश की सुरक्षा में बहुत बड़ा ख़तरा होगा ।

देश में बेरोज़गारी अपनी चरम सीमा पर, पिछले 8 साल से देश के युवा माँग रहे रोजगार लेकिन मिली रोजगार के नाम पर 4 साल की बिना पेंशन वाली कॉन्ट्रैक्ट जॉब वाली अग्निपथ योजना

‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता में आने से पहले मोदी अपने भाषणों में हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोज़गार देने की बात किया करते थे लेकिन पिछले आठ वर्षों से देश के युवा रोज़गार माँग रहे हैं और ऐसे में विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना में शुमार भारतवर्ष की सेना में केंद्र सरकार द्वारा एक्ट में बदलाव कर 4 वर्ष के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की जा रही है।

यह भर्ती एक तरफ जहां देश की सुरक्षा व सेना की सम्मान के साथ खिलवाड़ है वही साथ ही मैं युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले 2 वर्षों में आर्मी की एक भी भर्ती नहीं हुई है तथा अभी लगभग सवा लाख भर्तियों का होना बाकि है , और केंद्र की भाजपा सरकार ने इसकी बात करने की बजाय एक नया जुमला, एक नई आफत “अग्निवीर” देकर एक तरफ कुआँ दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

देश के करोड़ों युवाओं पर इस अग्निवीर निर्णय को थोपने वाली भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री मोदी इस से पहले युवाओं को पकोड़े तलने और गोबर बेचने का ज्ञान दे चुके हैं और इन सारी बातों से एक बात तो तय है भाजपा सिर्फ बरगला सकती है किन रोजगार नहीं दे सकती।

देश की सेना की भर्ती प्रक्रिया में इतना बड़ा बदलाव लाने के लिए केंद्र सरकार दुआरा इस संबंध में हमारी सबसे लोकतांत्रिक संस्था लोकसभा व राज्यसभा में बिना किसी तरह कोई चर्चा किए इस निर्णय को देश के करोड़ों युवाओं पर थोपना स्पष्ट रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या है।

‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि यह काला फैसला भारत के इतिहास में सबसे भयानक निर्णयों में से एक होगा। इतिहास में इसे प्रशासनिक एवं नेतृत्व क्षमता की नासमझी से लिया गया फैसला करार दिया जाएगा।

देश की रक्षा में सबसे ज़्यादा शहीद हिमाचल से

पंकज पंडित ने केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलते हुए कहा कि हिमाचली लोग कट्टर देशभक्त तथा राष्ट्रभक्त होते हैं। सेना में जाना हिमाचली युवाओं के लिए गौरव का बात है। यहाँ के लोग देश भक्ति की भावना से सेना में भर्ती होते हैं।

यहाँ हर तीसरे परिवार से एक आदमी सेना में है और जब -जब देश की सुरक्षा की बात आयी है। इस वीरभूमि के युवाओं ने अपनी छाती पर गोली खाई है। इतिहास साक्षी है कि सबसे ज़्यादा परमवीर चक्र हिमाचली सैनिकों के नाम हैं। वीरभूमि हिमाचल से देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों की बात की जाए तो कुल 1694 वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है जिसमें हमीरपुर से 343 जवानों, चंबा से 47 , बिलासपुर से 147 , कुल्लू एवं लाहौल -स्पीती से 19 , ऊना से 134, सिरमौर से 39, शिमला से 33 , सोलन से 32, मण्डी से 166 और सबसे ज़्यादा काँगड़ा से 734 जवानों ने शहादत दी है।

‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि जय जवान-जय किसान के मंत्र के साथ हमारा देश चलते आया हैं। हिमाचल प्रदेश से सेना में सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों की संख्या पर ग़ौर फ़रमाएँ तो कांगड़ा से 50803, हमीरपुर से 19424 , मंडी से 15039 , ऊना से 12036 ,बिलासपुर से 8277, शिमला से 3988, कुल्लू से 1171 ,लाहौल स्पीति से 297, सिरमोर से 3319 तथा चंबा से 3559 पूर्व सैनिक हैं।

पंडित ने बताया कि 2019-20 की भर्ती में हिमाचल से 5,882 सैनिक हुए, जो संख्या अब नई भर्ती में घटकर 261 रह जायेगी. इससे हिमाचल में भी काफी बेरोजगारी बढेगी. भाजपा सरकार जल्द वापिस ले युवा विरोधी निर्णय नहीं तो आम आदमी पार्टी आंदोलन का रूख अख़्तियार करेगी।

आप प्रवक्ता पंकज पंडित ने केंद्र की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल वीरभूमि है तथा देश की रक्षा के लिए सबसे ज़्यादा वीरगति प्राप्त कर परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले वीरों का प्रदेश है। केंद्र की भाजपा सरकार ऐसी योजना लेकर आ रही है, जिसमें ना सेना का सम्मान है और ना ही युवाओं के भविष्य का ख़याल तो ऐसे में इस वीर भूमि हिमाचल प्रदेश के युवा अब चुप नहीं बैठेंगे। स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा जल्द इस निर्णय को वापिस ले अन्यथा आम आदमी पार्टी देश के युवाओं के साथ आंदोलन का रूख अख़्तियार करेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...