व्यक्ति की जान जानेे के बाद हरकत में आया पालमपुर नगर निगम, सांडों को पकड़ने की कवायद शुरू

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

एक व्यक्ति की जान सांड द्वारा लिए जाने के बाद पालमपुर नगर निगम हरकत में आया है। ऐसे में यहां-वहां घूम रहे सांडों को पकड़ने की कवायद आरंभ की गई है।

नगर निगम के कर्मचारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से लगभग आधा दर्जन सांडों को पकड़कर गौसदन भेजा है, जहां इनकी स्टरलाइजेशन की जाएगी।

सोमवार को एक सांड ने एक व्यक्ति को उठाकर पटक दिया था, जिसके पश्चात गंभीर रूप से घायल उक्त व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना को लेकर लोगों ने रोष व्यक्त किया था।

यह पहला मामला नहीं था जब बेसहारा पशुओं ने किसी व्यक्ति को अपना निशाना बनाया हो। अनेक ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें पशुओं ने अनेक लोगों को घायल किया है। यद्यपि पालमपुर के आईमा में गौसदन संचालित किया जा रहा है परंतु इस गौसदन की अपनी सीमित क्षमताएं हैं।

वहीं जिया के कुडन में गौ अभ्यारण्य का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में बेसहारा पशु विशेषकर सांड लोगों के लिए सांसत का विषय बने हुए हैं। इन सांडों के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है अपितु आए दिन लोग भी घायल हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...