NH पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब-नाहन नैशनल हाईवे पर सुरजपुर के पास देर रात सड़क क्राॅस कर रहे यूपी के एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय समीम पुत्र जाहिद खान निवासी चितलहवा डाकघर निधि पुरवा तहसील ननपुरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस को दी शिकायत में संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात समीम और शहबान अपने कमरे से खाना खाने के बाद अपने काम करने वाली साइट पर जा रहे थे।

जब इन्होंने बातापुल के समीप सड़क क्रॉस की तो इसी दौरान बतापुल की तरफ से सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में आई और उसने समीम को जोरदार टक्कर मार दी।

इतना ही नहीं, कार समीम को करीब 20 से 30 मीटर तक घसीटते हुआ नाहन की ओर ले गई, जिसके चलते उसके सिर, माथे व टांगों पर काफी चोटें आईं हुईं थीं।

हादसे के तुरंत बाद घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...