वन विभाग की टीम ने खारा के जंगल में दी दबिश, 3 भट्ठियों सहित 800 लीटर लाहन की नष्ट

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में खारा के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 भट्ठियों सहित 800 लीटर लाहन को नष्ट किया है।

वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब में खारा के जंगल में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार की अगुवाई में खारा के जंगल में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान जंगल में 3 भट्ठियों में कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर 3 भट्ठियों सहित 800 लीटर लाहन नष्ट किया।

पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...