राजकीय उच्च पाठशाला लुधियाड़ स्कूल में स्टाफ सहित बच्चों ने मनाया योग दिवस

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

राजकीय उच्च पाठशाला लुधियाड़ स्कूल में आज मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पाठशाला के सभी विद्यार्थियों , पाठशाला के सभी शिक्षकों ,व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के कार्यकारी मुख्याध्यापक सुरेश कौंडल जी ने की , उन्होंने योग के महत्व के बारे में सब प्रतिभागियों के साथ जानकारी सांझी की ।

तत पश्चात पाठशाला के शारीरिक शिक्षा अध्यापक रविन्द्र कुमार , विज्ञान अद्यापक अक्षय कुमार , सुनील धीमान , स्नेह लता , राकेश कुमार शास्त्री एवम नीलम ने योग के महत्व के बारे बच्चों के साथ चर्चा की ।

शारीरिक शिक्षक रविंदर कुमार ने विद्यार्थियों को ताडासान, वृक्षआसन , पदमसान,चक्रसान आदि विभिन योग आसान करवाये और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी । सभी विद्यार्थियों ने तन्मयता से योगासन किये ।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी मुख्याध्यापक सुरेश कौंडल ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर योग अपनाने के लिए प्रेरित किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यापकों एवं विधार्थियों का धन्यवाद किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...