‘करे योग रहे निरोग’ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी मे मनाया विश्व योग दिवस

--Advertisement--

Image

हिमखबर/ नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के दिन विकासखंड नगरोटा सूरियां तहसील हरिपुर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी के प्रांगण में बच्चों सहित विद्यालय स्टाफ ने योग किया। सुबह 9 बजे स्कूल खुलते ही सभी बच्चे अध्यापकों के मार्गदर्शन अनुसार स्कूल प्रांगण में एकत्रित हुए। प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा स्वयं योग क्रियाओं में शामिल हुए।

सकरी स्कूल के सभी अध्यापकों सहित बच्चों ने योग दिवस के इस विशेष अवसर पर योग की अलग अलग क्रियाएं की। प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने बच्चों को स्वयं लोम- विलोम, चक्रासन, भुजंगासन, पद्मासन, कपालभाति और ओम का उच्चारण करवाया। योग करवाने के वाद प्रधानाचार्य ने बच्चों को योग के इतिहास और महत्व के बारे में समझाया।

उन्होंने कहा कि योग हमारी परम्पराओं और संस्कृति का ही एक आवश्यक अंग है। नियमित रूप से योग करने से हम कैसे बड़ी से बड़ी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि पुराने समय में योग से ही बीमारियों से बचा जाता था। उन्होंने कहा कि योग हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, इसलिए हमें केवल योग दिवस के दिन ही नही बल्कि नियमित रूप से योग करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...