30 से अधिक देशों में हिमाचल के महिंद्र ने सिखाया पावर और हठ योग

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में शाहपुर विधानसभा के महिंद्र कुमार इंग्लैंड, सिंगापुर और वियतनाम सहित 30 से अधिक देशों को योग सिखा चुके हैं। युवाओं को तंदुरुस्ती के लिए वह पावर योग सिखाते हैं। वहीं, बच्चों-बुजुर्गों को हठ योग सिखाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

वर्ष 2018 तक इंग्लैंड, सिंगापुर, वियतनाम सहित करीब 30 से अधिक देशों के लोगों को योग से जोड़ लिया था। योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाकर वह अब तक देश-विदेश के सैकड़ों लोगों को असाध्य रोगों से निजात दिला चुके हैं।इस यात्रा में अब उनका लक्ष्य यूरोप में जाकर लोगों को योग करवाना है। इसके लिए उन्हें वीजा मिलने तक का इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में शाहपुर के रेहलू गांब के रहने वाले महिंद्र कुमार ने बताया कि योग सिर्फ एक दिन करने का काम नहीं है। हमारे शरीर से ज्यादा कीमती और कुछ भी नहीं हो सकता। ऐसे में हमें हर सूरत में समय निकालकर योग को रोजाना करना चाहिए।  वह बच्चों, बुजुर्गों को नि:शुल्क योग सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यूरोपीय देशों में जाकर योग सिखाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...