पूरे प्रदेश में एक जुलाई से मुंडन और पिंडदान करके होगा सरकार का विरोध

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सेना भर्ती परीक्षा आयोजित करने व युवाओं पर बनाए मामले वापस लेने के समर्थन में आप नेता व जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र पंकूकांगड़िया ने तिरंगा यात्रा निकाली। जोगिंद्र पंकू ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा युवाओं के लिए निकाली जा रही है।

सरकार सेना की भर्ती पुरी करो और युवाओं पर बनाए फर्जी मामले बहाल हों। दो साल से लगातार भर्ती हो रही थी जिनकी परीक्षा होनी थी, लेकिन परीक्षा नहीं हुई। अगर यह परीक्षा नहीं होती है तो सरकार विरोध किया जाएगा।

पहली जुलाई से मुंडन और पिंडदान करके सरकार का विरोध जताया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा लेकर जिलाधीश कांगड़ा, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा व कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर के घर तक जाएंगे।

इस मौके पर युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। अभी तो हाथ में झंडा है बाद में डंडा..,सरकार सेना की भर्ती पूरी करो..। युवाओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर न्याय करने का संकेत दिया है।

किसी पार्टी की नहीं युवाओं की है तिरंगा यात्रा

जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र पंकू कांगड़िया ने दावा किया कि यह तिरंगा यात्रा आम आदमी पार्टी की तरफ से नहीं है। अन्य किसी पार्टी का झंडा व बैनर लेकर विरोध नहीं कर रहे हैं। तिरंगा लेकर चल रहे हैं और युवाओं के लिए तिरंगा यात्रा एसपी व डीसी कार्यालय जाने के साथ-साथ कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर के घर तक जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...