एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए केरल के विद्यार्थी आएंगे धर्मशाला कॉलेज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला के राजकीय महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत केरल के राजागिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से विद्यार्थी एवं कुछ शिक्षक गण सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए 21 जून 2022 को पधार रहे हैं| उनके आगमन के उपलक्ष्य में कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है |

जिसका उद्देश्य उन लोगों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से अवगत कराना होगा | यह कार्यक्रम 6 दिन चलेगा,जिसमें धर्मशाला के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण शामिल होगा |

उनके स्वागत में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश शर्मा,समन्वयक विक्रम श्रीवत्स,कंप्यूटर विभाग के प्रमुख डॉ. पवन ठाकुर,डॉ. सतीश सूद,सचिन अवस्थी,सुशीला पठानिया एवं अन्य अध्यापक गण शामिल रहेंगे|

प्रधानाचार्य ने इस सांस्कृतिक मिलन को हिमाचल की संस्कृति का प्रचार करने का अवसर बताया है| केरल के छात्रों से इस सांस्कृतिक भेंट को लेकर कॉलेज के छात्र छात्राएं बहुत उत्साहित है |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...