दिल्ली से नशे की सप्लाई कर रहा था विदेशी नागरिक, चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

थाना कोट के पुलिस प्रभारी गौरव शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली से एक विदेशी मूल व्यक्ति को चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गत दिनों थाना कोट पुलिस ने मंडी जिला के व्यक्ति को 16 ग्राम चिट्टा सहित पकड़ा था, जिसके चलते पुलिस लगातार उससे यह पूछ रही थी कि उसने चिट्टा कहां से लिया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि चिट्टा दिल्ली से लाया है, तो पुलिस ने उसको साथ में लेकर दिल्ली में कोट पुलिस ने दबिश दी, जिसके चलते पुलिस ने नीग्रो व्यक्ति को पकड़ा। यह आरोपी घाना का रहने वाला है।

यह विदेशी दिल्ली में किसी निजी मकान में रह रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गॉड फेयर नामक नीग्रो व्यक्ति से पुलिस ने 47.48 ग्राम चिट्टा बरामद कर लिया।

पुलिस घाना के नागरिक गॉड फेरर को गिरफ्तार कर थाना कोट ले आई है। उधर श्री नैना देवी के पुलिस उपाधीक्षक पूरन चंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...