आयुर्वेद विभाग द्वारा तीसा में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि, आंठवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। जिसका मूल विषय “मानवता के लिए योग” रखा गया है। भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस मनाया जा रहा है।

उपमंडल स्तर पर डॉ सुरेंद्र कुमार उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में योग दिवस की बरीक जानकारियां देंगे है ।

इसी कड़ी में उपमंडल तीसा के अधीन आने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी , डॉ जगमोहन सिंह स्वास्थ्य केंद्र चिनवास , डॉ- गुलशन स्वास्थ्य केंद्र बैरागढ़, डॉ मनीषा स्वास्थ्य केंद्र चरडा, व अन्य प्रभारी क्रमशः स्वास्थ्य केंद्र तरेला, भोडास, सनवाल, शलेला बाड़ी, बिहाली, थली बिहाली लोह टिकरी ,चांजू देहरा ,डांडनाला, सपोरट स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों द्वारा पंचायत स्तर पर योग-प्राणायाम व अलग-अलग बीमारियों के लिए विशेष प्रकार के योग व प्राणायाम की बारीक जानकारी जनसमूह को दी जाएगी।

योग अति प्राचीन पद्धति है इसको अवश्य अपने जीवन में नित्य अपनाएं व अपने अपने परिवार अपने समाज के जीवन को खुशहाल व सुदृढ़ बनाने में भागीदारी निभाएं।

अतः सभी स्थानीय निवासियों से निवेदन हैं कि वे इस अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में बढ़ -चढ़ कर भाग ले और इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं। सभी विभागाध्यक्ष और कर्मचारी, व स्थानीय जनता को सादर निमंत्रित किया जाता है

उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी,भांजराडु

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...