चोलथरा में धूमधाम से मनाई शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया की 23 वीं पुण्य तिथि, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा मौहाल

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार

देश की सरहदों की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में 18 जून 1999 को शहादत का जाम पीने वाले शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया की 23 वीं बरसी शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में धूमधाम से मनाई गई।

इस दौरान वहां पर देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा मात्र 31 वर्ष की आयु में देश की सीमा की रक्षा करते हुए कारगिल में शहीद हुए कि गुलेरिया परिवार के दूसरे सपूत के शहीदी दिवस पर आज हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद दीपक गुलेरिया की भाभी और ग्रयोह वार्ड जिला पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा सचिव वंदना गुलेरिया ने शहीद की प्रतिमा पर फूलमाला और ज्योति प्रज्वलित करके की।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की उन्हें नाज है उनका परिवार पूरी तरह भारत माता की रक्षा के लिए ही पैदा हुआ है।

जहां चाचा ससुर शहीद मेघ सिंह गुलेरिया ने 1965 में भारत-पाक युद्ध में कश्मीर सेक्टर में शहादत पाई थी वहीं जेठ शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया 18 जून 1999 को कारगिल में शहीद हुए थे।

ससुर स्वर्गीय रिटायर डीआईजी मोहनलाल गुलेरिया कई नक्सली प्रभावित इलाकों में दुश्मनों को खदेड़ चुके हैं। छोटे ससुर गांधी राम गुलेरिया सीआरपी में सहायक कमांडेंट रिटायर हुए हैं।

मामा ससुर कर्नल प्रेम सिंह बंधु एवं जगदेव सिंह बन्धु भी देश के ग़द्दारों को सबक़ सिखा चुके है वहीं फूफा शेर सिंह स्वतंत्र सेनानी रहे है पिताजी प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर खुद भारतीय सेना में युद्ध लड़ चुके हैं।

ऐसे परिवार में जन्म लेना गर्व की बात है 

उन्होंने बताया कि शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया आज के दिन उस समय शहीद हुए थे जब वे श्रीनगर से कंकण इलाका में पाक समर्थित उग्रवादियों से लोहा लेते हुए आगे बढ़ रहे थे और दुश्मनों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे।

उन्होंने कहा की भारत मां की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त करना बहुत ही गर्व की बात है उनकी परिवार नें अपनी जननी को हमेशा ही धन्य किया है।

इससे पहले शहीद के परिवार ने उनके अंत्येष्टि स्थल लांबर में भी पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सरौण पंचायत प्रधान पवन ठाकुर शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया सीसे स्कूल के प्रिंसिपल नेकराम सुमन सहित कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि व्यापार मंडल महिला एवं युवक मंडलों के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...