प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री टौणा देव कामेश्वर देव मंदिर में देव मेला कल से शुरू

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

आपको बता दें कि सदियों से चला आ रहा परंपरागत देव मेला श्री टौना देव कामेश्वर देव की पवित्र पावन एवं रमणीय स्थल पर आषाढ़ मास के प्रथम सोमवार 6:00 प्रविष्टे दिनांक 20 जून 2022 को 2 वर्ष के कोरोनावायरस उपरांत इस बार धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।

तथा स्थानीय ग्राम पंचायत चौक ब्राडता तथा मंदिर प्रबंधन कमेटी श्री टौना कामेश्वर देव के सामूहिक प्रयास से मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया जा रहा है ।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार से तैयार की गई है। जिसमें रविवार को विशाल भंडारा एवं जगराता होगा तथा उस दिन नव दुर्गा स्टार म्यूजिकल ग्रुप बड़सर हमीरपुर व कुल्लू *( हिमाचल )* की प्रसिद्ध लोक गायिका निरू चांदनी भी अपना कार्यक्रम पेश करेंगी।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व में सरकाघाट से रहे उम्मीदवार पवन ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि हाजिरी देंगे।

दिन सोमवार को देव पूजन तथा दीप प्रज्वलित किया जाएगा इस मौके पर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कर्नल इंदर सिंह जी बतौर मुख्यातिथि हाजिरी देंगे।

दिन मंगलवार को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इस कुश्ती में पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के नामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है।

इस मौके पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी चंद्र मोहन शर्मा कुश्ती दंगल का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ करेंगे तथा बतौर मुख्य अतिथि हाजिरी देंगे। दंगल कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश पालसरा तथा उप प्रधान संतोष ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों और कारोबारियों को हर सुविधा का ध्यान रखा गया है ।

साथ ही मन्दिर कमेटी के सदस्य विकास पालसरा ने समस्त श्रद्धालु भक्तों के साथ देव प्रेमियों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम अनुसार मन्नत मांगने देवता का आशीर्वाद एवं कृपा प्राप्त करने हेतु अपनी उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी भक्तजन सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...