निजी हॉस्पिटल के एंबुलेंस चालक ने बच्चे सहित दो औरतों को मारी टक्कर

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू 

ज्वाली के अंतर्गत पंचायत लाहडू के गांव बगरूड में एंबुलेंस के चालक द्वारा दो महिलाओं और एक बच्चे गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।

घायलों की पहचान सुलेखा देवी उम्र 56 वर्ष, सृष्ठा देवी उम्र 57 वर्ष और सार्थक उम्र 6 वर्ष के रूप में हुई। यह तीनों बगरूड निवासी ही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह तीनों सैर के लिए निकले हुए थे कि पीछे से अशोक हॉस्पिटल हरनोटा फाटक की एंबुलेंस गाड़ी जोकि 32 मील से ज्वाली की ओर तेज रफ्तार से आई और तीनों को टक्कर मारकर घायल अवस्था में छोड़कर चालक गाड़ी भगाने में सफल हो गया।

सुलेखा देवी की बहू स्वाति राणा ने बताया जैसे ही यह घटना घटी की आस पड़ोस की जनता इकट्ठी हो गई और पुलिस थाना ज्वाली को दूरभाष से संपर्क किया गया।

पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को प्रथम उपचार के लिए ज्वाली हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्होंने टांडा रैफर कर दिया।

इतने में वहां पर अशोक हॉस्पिटल के कर्मचारी भी पहुंच गए और अपने हॉस्पिटल में इलाज करने के लिए अपने हॉस्पिटल हरनोटा में ले गए लेकिन डॉक्टर के न होने कारण फिर हमें जसूर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए।

वहां पर भी कुछ अच्छा न लगा क्योंकि डॉक्टर बाहर का बुलाना था और घायलों की हालत बिगड़ने लगी। रात के 1 बजे तक कभी एक हॉस्पिटल तो कभी दूसरे हॉस्पिटल में घुमाकर परेशान करते रहे।

आखिरकार घायलों को पठानकोट के दो भिन्न भिन्न निजी हॉस्पिटलो में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। दूसरे दिन अशोक हॉस्पिटल के कर्मचारी पठानकोट में घायलों का हाल-चाल पूछने जरूर आए लेकिन किसी भी किस्म अन्य मदद नहीं की। और उसके बाद कोई भी जिम्मेवार व्यक्ति ने घायलों का हालचाल तक नहीं पूछा।

ज्वाली पुलिस थाना में जब एसएचओ सुरिंदर कुमार से उपरोक्त मामले के बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि एंबुलेंस गाड़ी और चालक के हिरासत में ले लिया है। गाड़ी का मैकेनिकल मुआयना करने उपरांत आगामी करवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...