17 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत गांव ख़बली में नाबालिग लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 17 वर्षीय युवती के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, और वह अपने ताया के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि लड़की के ताया-ताई दोनों नौकरी करते हैं।

बीती शाम को जब उसकी ताई घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। युवती को कई बार आवाज देने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो युवती फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दरवाजा तोड़ कर पुलिस को सूचित किया।

घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...