देश मे पत्थरबाजी और हिसा की घटनाए निंदनीय- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

शुक्रवार की नमाज के तुरंत बाद देश के अलग- अलग राज्यो मे पत्थरबाजी और हिसा की जो अनेक घटनाये हुई है उनकी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने घोर निंदा की है, यह बात मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश के संयोजक नजीर मोहम्मद ने कही।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के संदर्भ मे मंच के प्रमुख पदाधिकारियों की एक आकस्मिक तरंग (ऑनलाईन) बैठक शनिवार को मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो. अफझल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस बैठक मे कश्मीर से कन्या कुमारी तक और गोवा-गुजरात से असम-मणिपुर तक मंच के सभी राष्ट्रीय संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक, एवं प्रमुख कार्यकर्ता सहभागी हुए थे।

शुक्रवार की पत्थरबाजी एवं हिंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए मंच की बैठक में यह मत व्यक्त किया गया, कि ऐसी घटनाओं के कारण इसलाम, जो अमन का मजहब पहचाना जाता है, वह अब शैतान के शिकंजे मे फंसा हुआ नजर आता है। इन घटनाओं से न केवल इसलाम बदनाम हुआ है, बल्कि मुसलमान भी शर्मसार हुआ है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश के मुसलमानों से अपील करता है, की वे किसी के बहकावे में ना आये और देश में शांति बनाये रखे। उसी प्रकार टीएमसी, आप, समाजवादी पार्टी, शिवसेना, कांग्रेस, आदि राजनीतिक दलो से मांग की है कि, वे अपने-अपने दलों के ईशनिंदा करनेवाले और हिंसा के लिए भडकाने वाले नेताओं के खिलाफ़ सख्त कारवाई करें।

साथ ही सभी उलेमा और मौलवीयों से मंच मांग की है की जिन मुसलमानों ने पत्थरबाजी और हिंसा की और हेट एवं हॉट स्पीच दी है, उन सभी को इसलाम से खारिज़ कर दिया जाय।

उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब के बारे में दिये गये बयान को बहाना बना कर देश के अंदर अशांति फैलाने और विदेशों में भारत की छवि मलीन करने के षड्यंत्र की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कठोर शब्दों में निंदा करता है और सभी प्रदेश सरकारों से मांग करता है की कानून-व्यवस्था एवंं शांति बनाये रखने के लिए ऐसे पत्थरबाज और दंगाई तत्वों के खिलाफ़ त्वरित कडी कारवाई करे।

ये रहे मोजुद

इस ऑनलाइन बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक केडी हिमाचली, मो. अफझल दिल्ली, डा. शाहिद अखतर, दिल्ली, अबू बकर नकवी, टोंक, राजस्थान, रेशमा हुसेन, जयपुर, राजस्थान, शालिनी अली, दिल्ली, इसलाम अब्बास, आगरा, उ. प्र., एस. के. मुद्दीन, जबलपुर, म. प्र., शहनाज अफझल, दिल्ली, रजा रिजवी, लखनौ, उ. प्र., मो. नौफूल, केरला, फातिमा अली, चेन्नई, तामीलनाडू, इलियास अहमद, मैसुरु, कर्नाटक, सै. फैयाजुद्दीन, हैदराबाद, तेलंगाना, एम. ए. सत्तार, हैदराबाद, तेलंगाना, मो. मजाहीर खान, मोरादाबाद, उ. प्र., ईरान अली, मुंबई, अली दारूवाला, पुणे, फारुख खान, इंदौर, फारुक अहमद खान, जोधपुर, क्षेत्रीय संयोजक केडी हिमाचली ,डा. इमरान चौधरी, दिल्ली, शाहिद सईद, दिल्ली आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...