हिमाचल: जगेड़ी पेट्रोल पंप में 1.30 करोड़ के घोटाले में मैनेजर, लिपिक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के जगेड़ी हिमफेड पेट्रोल पंप में हुए 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले में नामजद मार्केटिंग मैनेजर मूलराज और लिपिक सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। न्यायाधीश विवेक सिंह की ओर से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने इन्हें कस्टडी में लिया है।

गौर हो कि ऊपरी शिमला के ठियोग में एकमात्र पंप हुआ करता था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए करीब तीन साल पहले हिमफेड ने जगेड़ी के पास पंप खोला। वाहन मालिकों को इस पंप से पेट्रोल और डीजल की सुविधा उपलब्ध होनी लगी। कुछ समय बाद पंप बंद हो गया।

लोगों ने जब बंद होने का कारण पूछा तो कर्मियों ने बताया कि तेल की गाड़ी नहीं आई है, लेकिन उस समय इस पंप की विभागीय जांच चल रही थी। हिमफेड ने थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

जांच में हिमफेड के एरिया इंचार्ज ने तीन माह की खाता पड़ताल में पाया कि करीब 1.30 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरु की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई है। एसपी क्राइम वीरेंद्र कालिया, अतिरिक्त एसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर और डीएसपी सिटी शिमला मंगतराम को सदस्य बनाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...