मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति व नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

हिमखबर टीम

कांगड़ा जिले के तहत 2 अलग-अलग जगहों पर एक व्यक्ति व नाबालिग लड़की द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार पहले मामले में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

कोटला पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय व्यक्ति कुछ समय से मानसिक रोग से ग्रस्त था। उसकी पत्नी कुछ माह पहले उसे छोड़कर अपने भाई के पास बच्चों को लेकर चली गई थी। वीरवार सुबह लगभग 5 बजे जब उसकी माता उठी तो उसने बेटे को फंदे पर लटका देखा।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में करवाया है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना देहरा के तहत एक गांव में नाबालिग लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 17 वर्षीय युवती के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने ताया के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि लड़की के ताया-ताई दोनों नौकरी करते हैं।

वीरवार शाम को जब उसकी ताई घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। युवती को कई बार आवाज देने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो युवती फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दरवाजा तोड़ कर पुलिस को सूचित किया।

घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...