‘आप’ के जनसंवाद से भाजपा-कांग्रेस की नींद हराम – बीआर कौंडल

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

विस क्षेत्र ज्वाली के अधीन कैहरियां में आम आदमी पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन विस अध्यक्ष निखिल महाजन की अध्यक्षता में किया गया जिसमें आप के राज्य प्रवक्ता बीआर कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

आप के राज्य प्रवक्ता बीआर कौंडल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से मिल रहे अपर समर्थन से भाजपा तथा कांग्रेस की नींद हराम हो गई है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार ,पूरे प्रदेश में इस क़दर परेशान हो चुकी है कि अब आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साज़िशों का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनसंवाद के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर रही है तो वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ‘आप’ नेताओं के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने में लगी है लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता अब इस दोनों पार्टियों की जनविरोधी नीतियों से वाक़िफ़ हो चुकी है।

राज्य प्रवक्ता बीआर कौंडल ने कहा कि विस क्षेत्र ज्वाली से हमेशा कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने सौतेला व्यवहार किया है जिस कारण जवाली का दामन सदा ख़ाली रहा है।

पौंग डैम विस्थापितों को आजतक उनका हक नहीं मिल पाया है, क्षेत्र की सड़कों-स्वास्थ्य केंद्रों तथा सरकारी शिक्षा संस्थानों की हालत अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनावों में दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी आप की सरकार बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...