कालका-शिमला हाईवे पर लैंडस्लाइड, चपेट में आई कार, 2 युवकों की बची जान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कालका-शिमला हाईवे पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है. यहां पर आए दिन लैंडस्लाइड होते रहे हैं.

ताजा मामले में कार सवार दो युवकों की जान बाल बाल बच गई. हादसे की वीडियो भी सामने आई है.

दरअसल, सोमवार को भी करीब 6:30 बजे पंजाब नंबर की गाड़ी पर सलोगड़ा के साथ लगते मनसार के पास एनएच से गुजर रही थी.

इस दौरान एकदम से पहाड़ी से मलबा गिर गिया और कार चपेट में आ गई. गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है.

जैसे ही गाड़ी मनसार के पास से शिमला की ओर निकलने लगी तो एकदम से पहाड़ी से मलबा नीचे गिर गया. गाड़ी के एक हिस्से में पत्थर लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन चालकों ने गाड़ी से एकदम भागकर अपनी जान बचाई है.पंजाब से हिमाचल घूमने आए दोनों पर्यटकों का कहना है कि यदि पत्थर गिरने की रफ्तार ज्यादा तेज होती तो जानी नुकसान भी हो सकता था.

साथ ही आरोप लगाया कि 3 घंटे तक किसी ने कोई मदद नहीं की. हाईवे पर सेफ्टी को लेकर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कंपनी और प्रशासन आंखें बंद किए हुए हैं.

एसडीम सोलन विवेक ने कहा कि पर्यटकों की ओर से सूचना दी गई थी कि उनकी गाड़ी मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है.

पर्यटकों को आश्वस्त किया गया है कि इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी. साथ ही फोरलेन निर्माता कंपनी पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

डीएसपी सोलन संतोष वर्मा को इस बारे में सूचना दे दी गई थी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. इससे पहले भी फोरलेन निर्माता कंपनी के लापरवाही बरतने के चलते हादसे सामने आ चुके हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी और लैब टेक्नीशियन की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन

हिमखबर डेस्क  एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित...

दादा पोता गोली कांड: दादा बोला बहू को मारी थी गोली, चपेट में आ गया पोता

हिमखबर डेस्क  बल्ह घाटी की लोहारा पंचायत के रिंज गांव...

सरकार ने तय किया सिलिंडर का नया ”कोटा”, जानें किसे मिलेगी कितनी गैस ?

हिमखबर डेस्क  केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने देशभर में...