विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष पर अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

बरठीं

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष पर अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पाठशाला के बच्चों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन, भाषण व कविता प्रतियोगिता मैं भाग लिया तथा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू निषेध जागरूकता रैली निकाली।

पाठशाला के बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियो व पोस्टरों को लेकर प्रमुख बाजार बरठीं में नारों के साथ रैली निकालकर दुकानदारों, वाहन चालकों व आम जनता को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सिमरन ठाकुर व सिया गौतम ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

कविता प्रतियोगिता में पलक चंदेल ने प्रथम स्थान हासिल किया इसके अतिरिक्त स्लोगन प्रतियोगिता में अविका, रोहन, इशिता, शौर्य कपिल, सोहम,कृतिका व देवांश सर्वश्रेष्ठ है जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में समीक्षा, हर्षिता, रिया, सारिका, आयुष व हर्ष सर्वश्रेष्ठ रहे।

इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य डीडी शर्मा ने बच्चों को तंबाकू व अन्या नशा से दूर रहने के लिए कहा ।

शर्मा ने कहा कि नशा जीवन के लिए घातक है हमें नशा से दूर रहकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर रहना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...