राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कुठेड़ ने निकाली जागरूकता रैली

--Advertisement--

Image

महिंद्र सिंह – बग्गा-कुठेड़

आज दिनांक 31 मई 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ के द्वारा आज एक जागरूकता रैली का आयोजन उप प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें समस्त स्टाफ ने भाग लिया । जागरूकता रैली में लगभग 120 वलंटियर तथा अन्य बच्चे भी शामिल हुए ।

यह रैली बाजार के बीचो-बीच होती हुई कुठेड़ चौक तक ले जाई गई । जिसमें बच्चों ने नारे लगाते हुए तथा पोस्टर दिखाकर लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया ।

रैली की अगुवाई प्रोग्राम अधिकारी दिनेश कुमार ने की। साथ ही इको क्लब की प्रभारी पुनीता कुमारी भी इसमें शामिल रही और इको क्लब के बच्चों ने भी रैली में भाग लिया!

जिसमें मुख्य रूप से विजय राणा, पीटीआई अनुपम शर्मा , बलकार , रामेश्वर, कुमारी नीरज ,अजय आचार्य , शमशेर तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...