सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की एक सोची समझी साजिश

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को फर्जी कंपनियों के जरिये लेनदेन के आरोप में ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

अब इसी कड़ी में आप कार्यकर्ता राजकुमार जसवाल ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। जसवाल ने कहा कि ये दिल्ली में पहली बार नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पर छापा, उपमुख्यमंत्री पर छापा, विधायकों पर छापा, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग होता रहा है।

अब सत्येंद्र जैन को 8 साल पुराने एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसके संबंध में वह सात बार ईडी के सामने पेश हुए थे। सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। जैन को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, इसलिए भाजपा को कुछ समझ नहीं आ रहा था तो उन्होंने ये फर्जी गिरफ्तारी रची।

वहीं, जसवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए ड्रामा, नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को इसलिए गिरफ्तार किया गया है ताकि वो हिमाचल न जा सकें।

जांच एंजेसी के गलत इस्तेमाल का यह एक बार फिर मामला आया है। बीजेपी चाहे ऐसे हज़ारो हथकंड़े अपना ले, लेकिन आप पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा की ‘जेबी’ संस्था है। उन्होंने कहा कि 8 साल से गिरफ्तारी की जरूरत नहीं पड़ी। 34 से ज्यादा विधायकों को गिरफ्तार किया था। आपने जिन्हें कोर्ट ने बरी किया था। ये होता रहा है हमारे साथ। वो जल्दी छूट कर बाहर आएंगे। ऐसे बचकाने प्रयास बीजेपी ने हर बार किए हैं, जिसमें वो विफल रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: तीन साल बाद महिला ने खोला बैंक लाॅकर, आरोप- 400 ग्राम सोना गायब

हिमखबर डेस्क  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य बाजार बिलासपुर...

हिमाचल में 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां तैनात किया

हिमखबर डेस्क  सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश...

हिमाचल में बदले लीज नियम, 40 साल सीमा तय; हिमुडा को 80 साल की छूट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने भूमि पट्टा नियमों में...

80 की उम्र में नया हुनर, पोते-पोतियों के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स बनाना सीख रहे बुजुर्ग

हिमखबर डेस्क  उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आरामदायक...