राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी में बच्चों ने विश्व तंबाकु निषेध दिवस पर निकाली रैली

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरिया – शिव गुलेरिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी के विद्यार्थियों द्वारा आज दिनांक 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष आयोजनों द्वारा लोगों को तम्बाकू और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझाया ।

सकरी स्कूल में नशा निवारण दस्ते के प्रभारी शिव कुमार प्रवक्ता हिंदी द्वारा समाज को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों द्वारा जागरूक किया गया।

सकरी स्कूल के बच्चों ने स्लोगन और पेंटिंग की बिभिन्न प्रतियोगिताएं करवाईं गयी। इसके बाद सकरी बाज़ार में स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई और लोगों से तम्बाकू और नशा छोड़ने की अपील की गई।

सकरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि नशा कैसे मनुष्य के जीवन पर दुष्प्रपभाव डालता है और नशा करने वाले लोग अपने परिवार ही नही अपितु पूरे समाज के लिए खतरनाक साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि नशा और तम्बाकू का प्रयोग करने से पूरे विश्व में लाखों लोगों की जान चली जाती है। नशा हमारे समाज और संस्कृति का नाश कर रहा है, अतः सभी लोगों से नशा छोड़ने की अपील की जाती है। आओ नशा मुक्त देश बनाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...