23 वर्षीय महिला की अचानक मौत…ढाई माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया

--Advertisement--

Image

संगड़ाह,30 मई : नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत रजाणा गांव की 23 वर्षीय महिला की अचानक चक्कर आने से मौत हो गई है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहु ले जाया गया, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। महिला का अढ़ाई महीने का छोटा बच्चा भी है। डॉक्टर द्वारा रेणुका थाने में महिला की मृत्यु के बारे में सूचित किया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़की के पिता ने अपने बयान में कहा कि, किसी भी प्रकार का कोई शक नहीं है, बेटी की मृत्यु चक्कर आने के वजह से हुई है।

उधर, रेणुका पुलिस द्वारा संगडाह थाने को सूचित कर दिया गया और महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।

डीएसपी शक्ति सिंह ने कहा कि, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...